लिवर को हेल्दी रखती हैं ये 2 चीजें

लिवर को हेल्दी रखती हैं ये 2 चीजें

सेहतराग टीम

बदलती टेक्नोलॉजी की वजह से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनमें से सबसे ज्यादा पेट से संबंधित समस्या उजागर हो रही है। दरअसल बदलते खान-पान की वजह से लिवर की गड़बड़ी का सामना करना पड़ रहा है। लिवर में सूजन आना, फैटी लिवर या फिर लिवर इंफेक्शन होना शामिल है। लिवर हमारे शरीर का बहुत ही जरूरी अंग है।

पढ़ें- सात्विक आहार क्या है, वज़न घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में कैसे मदद करता है?

अगर लिवर आपका ठीक ढंग से नहीं काम करेगा तो आप चाहे जितना हेल्दी खाना खाएं वह आसानी से पचेगा नहीं। ऐसे में जरूरी है कि सबसे पहले अपने लिवर की हेल्थ का ध्यान रखें। तलाभुना खाना, मसाला वाला खाना, शराब का सेवन या फिर अधिक भोजन खाने के कारण ही लिवर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जानिए ऐसे चीजों के बारे में जिनका सेवन करने से आपका लिवर हमेशा हेल्दी रहेगा। 

अखरोट

अखरोट दिमाग को तेज रखने के साथ-साथ आपके पूरे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। नियमित रूप से अखरोट का सेवन करने से लीवर की ठीक ढंग से सफाई होती है। इसके साथ ही याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है। आपको बता दें कि अखरोट में अमीनो एसिड नामक नैचुरल तत्व पाया जाता है। जो शरीर में जाकर विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा अखरोट में पाया जाने वाला विटामिन ई लिवर के डैमेज सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है। जिससे लिवर हमेशा हेल्दी रहेगा।   

एवोकाडो

एवोकाडो में भरपूर मात्रा में  विटामिन ए, , फाइबर, प्रोटीन , कैल्शियम  के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो आपको कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से डायबिटीज, कोलेस्ट्राल कंट्रोल करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर से विषाक्त तत्वों को  बाहर निकालकर लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है।

 

इसे भी पढ़ें- 

Immunity Booster Tips: करें अपनी और अपनों की सुरक्षा

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।